फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राष्ट्रीय सह महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के दिए चुनाव जीतने के टिप्स

राष्ट्रीय सह महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के दिए चुनाव जीतने के टिप्स

Sat, 19 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय सह महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के दिए चुनाव जीतने के टिप्स
नारायणबगड़। भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए बूथों की मजबूती बेहतर कारगर साबित होती है। लिहाजा बेहतर प्रबंधन से ही चुनावों के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर विधानसभा उपचुनावों के परिणामों को अपने पक्ष में करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सम्मेलन में राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन के गुर सिखाए। बूथ संयोजक, बूथ पालक और बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) सहित अन्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए शिव प्रकाश ने चुनावी रणनीति बताई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने की बात कही। राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने डोर डोर प्रचार की बात बताई। प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार ने भी विचार रखे। राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश ने थराली विधानसभा के लिए बनाई गई चुनाव संचालन समिति की बैठक ली और आवश्यक जानकारी दी। सम्मेलन में विधानसभा के चुनाव प्रभारी महेंद्र भट्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, चंदन राम दास, खजान दास, मुन्नी देवी शाह, संचालन समिति के अध्यक्ष रिपुदमन सिंह, बलवीर घुनियाल, अरुण मैठाणी, पंकज डिमरी, रणजीत सिंह, दिलीप सिंह और गिरीश मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इंसेट
मुंदोली न्याय पंचायत के गांवों में किया जनसंपर्क
देवाल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंदोली न्याय पंचायत के गांवों का पैदल भ्रमण कर पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह को जिताने की अपील की। ब्लाक के उलंग्रा, ल्वाणी, कांडेई में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है। इस मौके पर सोवन सिंह खत्री, युवराज, प्रमोद, गंगा और प्रमोद धपोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed