फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थराली विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम प्रचंड बहुमत से होंगे विजयी

थराली विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम प्रचंड बहुमत से होंगे विजयी

Fri, 18 May 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
थराली विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम प्रचंड बहुमत से होंगे विजयी
कर्णप्रयाग। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर आई भाजपा को राज्यपाल वजुभाई वाला की ओर से सरकार बनाने का मौका दिया जाना लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोध सिंह बिष्ट ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से किए गए इस कृत्य को लेकर राज्य में कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कांग्रेस की हरीश रावत सरकार ने राज्य में कई विकास कार्य किए जिसे भाजपा की त्रिवेंद्र रावत सरकार ने अवरुद्ध कर दिया है। कहा कि थराली विधानसभा उप चुनाव में वहां के लोग पूर्व में डा. जीतराम की ओर से किए गए कार्यों के आधार पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कहा कि थराली विधानसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी डा. जीतराम 10 हजार से अधिक मतों से विजय पताका फहराएंगे। इस मौके पर पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के स्टेट हैड अमरजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आशीष सैनी, हरिकृष्ण भट्ट, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, हरीश सती और पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed