{"_id":"5afc9f234f1c1bdd408b5da3","slug":"152650524710-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति नहर में बहीं विवाहिता और किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्ति नहर में बहीं विवाहिता और किशोरी
Updated Thu, 17 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
शक्ति नहर में नहाते हुए एक विवाहिता और एक किशोर पानी की तेज धार में बह गईं। जल पुलिस ने शाम तक उनकी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार को फिर से नहर में उनकी तलाश की जाएगी।
लक्ष्मण झूला पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चीला पावर हाउस के समीप सुष्मिता (19) पत्नी सुनील और उसकी मौसेरी बहन सरस्वती (17) पुत्री दिल बहादुर निवासी प्रोजेक्ट कॉलोनी, चीला जिला हरिद्वार अपने परिजनों के साथ शक्तिनहर में कपड़े धोने पहुंची थी। इसी बीच दोनों नहर किनारे नहाने लगीं। अचानक उनका पैर फिसला और दोनों तेज जलधारा में बह गईं। परिजनों ने मदद के लिए गुहार लगाई, जब तक लोग वहां पहुंचे तब तक दोनों पानी में डूब चुकी थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। जल पुलिस के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देरशाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। अंधेरा होने की वजह से पुलिस को सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।
चीला चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि दोनों परिजनों के साथ नहर में कपड़े धोने और नहाने के लिए पहुंचीं थीं। बृहस्पतिवार को फिर से नहर में उनकी तलाश की जाएगी। इस बाबत आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।