{"_id":"5af9bf384f1c1be4408b53b7","slug":"152631685216-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमित रिक्त पदों पर हो समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमित रिक्त पदों पर हो समायोजन
Updated Mon, 14 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में तैनात तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारियों ने रिक्त नियमित पदों पर समायोजित किए जाने और चौरास परिसर में आवास आवंटित किए जाने की मांग की है।
सोमवार को बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हॉल में आयोजित तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारियों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विवि में रिक्त नियमित पदों पर तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारियों को समायोजित किया जाए। इस मौके पर यूनियन के संयोजक कमलेश नैथानी ने कहा कि तदर्थ वेतन भोगी कर्मचारी विवि में करीब 20 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों को परिचय पत्र व हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए जाने चाहिए। इसके अलावा नियमित कर्मचारियों की भांति की तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारियों को अवकाश की सुविधा दिए जाने और शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद चुनाव में मतदान का अधिकार देने की मांग की। बैठक में कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, सचिव सुनील रावत, उपाध्यक्ष सुनील भट्ट, कोषाध्यक्ष कुलदीव रावत, सह सचिव धर्मपाल, तदर्थ वेतनभोगी यूनियन के संयोजक कमलेश नैथानी, सुदीप कुमार आदि मौजूद थे।