फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीआईसी लाखामंडल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

जीआईसी लाखामंडल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Sun, 13 May 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी लाखामंडल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

जीआईसी लाखामंडल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। फर्नीचर की कमी के चलते छात्रों को फर्श पर बैठ कर पढ़ाई करनी पड़ती हैं। स्कूल में बना शौचालय भी बदहाल है। इसके साथ ही स्कूल में राजनीतिक विज्ञान, संस्कृत, भूगोल, कला विषय के प्रवक्ता के पद रिक्त पड़े हैं। हिंदी और विज्ञान विषय के एलटी शिक्षकों का भी टोटा है। स्कूल को सुविधाओं से लैस करने की मांग पर जौनसार बावर जन कल्याण विकास समिति ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में कहा कि स्कूल कांडोई भरम के 24 से अधिक गांवों का केंद्र बिंदु हैं। करीब 10 वर्ष पूर्व स्कूल को हाईस्कूल से इंटर में उच्चीकृत किया गया, लेकिन अब तक इंटर की कक्षाओं के संचालन के लिए भवन का निर्माण नहीं हो सका है। वर्तमान में स्कूल में 403 छात्र अध्ययनरत हैं। कक्ष कमी के चलते छात्रों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करनी पड़ती हैं। कहा छात्रों को डिजिटल इंडिया से रू-ब-रू करवाने के लिए लगाए गए कंप्यूटर भी खराब पड़े हैं। शौचालय के दरवाजे भी टूटे हुए हैं। इसके चलते छात्राओं को दिक्कतें पेश आती हैं। देखे रेख के अभाव में भवन की छत का प्लास्टर भी उखड़ने लगा है। बरसात में कमरों में पानी टपकने लगता है। दीवारों पर मोटी-मोटी दरारें पड़ी हैं। ज्ञापन भेजने वालों में बचना शर्मा, ओम प्रकाश, इंद्रा देवी, मनोज, अंकित, सूरत सिंह, नरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed