{"_id":"5af719674f1c1be3408b4c2e","slug":"152614333215-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी जिले में एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स का होगा गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी जिले में एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स का होगा गठन
Updated Sat, 12 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। ड्रग्स के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स काम करेगी। अपर महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने वरिष्ठ अधीक्षक पौड़ी जगतराम जोशी को टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए हैं। फोर्स ड्रग्स का कारोबार करने वालों की धरपकड़ करने के साथ ही युवा वर्ग को नशे के प्रति जागरूक करेगी।
शहर और आसपास के क्षेत्रों में कतिपय युवा नशीली दवाओं, चरस, भांग व स्मैक के प्रयोग कर रहे हैं। यहां उच्च शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना के बाद यह काला कारोबार बढ़ा है। पूर्व में पुलिस ने शहर के कुछ युवाओं को ड्रग्स लेते और बेचते हुए पकड़ा है, लेकिन अभी तक मुख्य कारोबारियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। शनिवार को श्रीनगर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में नगर पालिका सभासद विजयलक्ष्मी रतूड़ी व छात्र नेता सुधीर जोशी ने अपर महानिदेशक कुमार के समक्ष इस मुद्दे को रखा, जिस पर कुमार ने बताया कि एसएसपी को जिले में एंटी ड्रग्स टाक्स फोर्स गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें इंटेलीजेंस के कर्मी भी रहेंगे। जनता के सहयोग से ड्रग्स बेचने वालों और सेवन करने वालों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा शहर में ब्याज पर पैसे देने वालों की जांच की जाएगी। अपर महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार से कुछ लोगों ने शहर में ऊंचे ब्याज दर पर कर्ज देने की शिकायत की थी, जिस पर उन्होंने एसएसपी को जांच करने के लिए कहा।