फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सर्विस मतदाता पहली बार ईटीपीबीपी प्रणाली से करेंगे मतदान

सर्विस मतदाता पहली बार ईटीपीबीपी प्रणाली से करेंगे मतदान

Fri, 11 May 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सर्विस मतदाता पहली बार ईटीपीबीपी प्रणाली से करेंगे मतदान
गोपेश्वर। थराली विधानसभा उप चुनाव में पहली बार सर्विस मतदाता ईटीपीबीपी (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट) से मतदान करेंगे। इस सीट पर कुल 3277 सर्विस मतदाता हैं। इस प्रक्रिया के तहत निर्वाचन अधिकारी द्वारा सर्विस वोटर को प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद ई-पोस्टल बैलेट भेजे जाएंगे, जिनके माध्यम से सर्विस मतदाता स्वेच्छा से मतदान कर सकेंगे। ई-पोस्टल बैलेट प्रणाली के अंतर्गत एक खाली डाक मतपत्र इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से भेजा जाएगा। सर्विस मतदाता इस पर अपना मत अंकित करने के बाद इसे डाक के माध्यम से संबंधित विधानसभा निर्वाचन अधिकारी को भेजेंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी (डाक मतपत्र) नरेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को विधानसभा के 3277 सर्विस वोटरों के डाक मतपत्र वापसी के लिए 13बी, 13सी एवं 13डी के खाली लिफाफे 250 पार्सलों के माध्यम से सर्विस मतदाताओं के रिकॉर्ड रूम को भेजे गए हैं, ताकि समय रहते डाक मतपत्रों की वापसी प्राप्त हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed