{"_id":"5af20d944f1c1b58098b88db","slug":"15258126265-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर और देहरादून की टीमें रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर और देहरादून की टीमें रही विजेता
Updated Wed, 09 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश ।
दून इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट, श्यामपुर के खेल परिसर में आयोजित बैट एंड बॉल अंडर- 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में पूल-बी के दूसरे दिन के मुकाबले में एसएचएस जयपुर व जीएसआर देहरादून ने जीत दर्ज की। मंगलवार को हुए मुकाबलों में पूल -बी के पहले मैच में ऋषिकेश यंग स्टार क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 83 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य साधने मैदान में उतरी एसएचएस जयपुर की टीम ने महज 8.2 ओवर में ही 9 विकेट से मैच जीत लिया।
पूल -बी के दूसरे मैच में पुरोहित क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 121 रन बनाए। जीएसआर की टीम ने 17.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। मैच के एंपायर विनय शर्मा व विनीत कुमार रहे। इस मौके पर विपिन अवस्थी, धनपाल खरोला, अमित शर्मा, मानसिंह तोपवाल, धीरेंद्र सिंह बौंठ आदि मौजूद थे।