फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

Wed, 09 May 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश/मुनिकीरेती।
विज्ञापन

ऋषिकेश नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में भाजपा विधायकों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए विरोध में राज्य सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नुमाइंदे सत्ता के मद में चूर होकर गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। रुद्रपुर में भाजपा विधायक द्वारा की गई गुंडागर्दी से उत्तराखंड की संस्कृति शर्मसार हुई है। उन्होंने इस तरह के कृत्य में संलिप्त विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में महंत विनय सारस्वत, शिवमोहन मिश्र, मदनमोहन शर्मा, मुमताज हाशिम, विमला रावत, मधु जोशी, वीरेंद्र सजवाण, योगेश शर्मा, नंदकिशोर जाटव, जितेंद्रपाल पाठी, देवेंद्र प्रजापति, जगजीत सिंह, मनोज त्यागी, राजेश शाह, अरविंद भट्ट, मुकेश जाटव, प्राशु बनर्जी आदि शामिल थे।

उधर, नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ने सत्ताधारी दल के विधायकों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए ढालवाला में प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा विधायक गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। आरोप है कि सत्ताधारी दल के विधायकों द्वारा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का कार्य किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में दिनेश भट्ट, अजय रमोला, दिनेश सकलानी, वीरेंद्र उनियाल, राजेश राणा, विनोद सकलानी, राजन बिष्ट, मनन द्विवेदी, दीपक थलवाल, राजेश थलवाल, हरीश बिजल्वाण, दलवीर रावत, पंकज आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed