फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्लांट के विरोध में निकाली जन जागरूक रैली

प्लांट के विरोध में निकाली जन जागरूक रैली

Wed, 09 May 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्लांट के विरोध में निकाली जन जागरूक रैली
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में लोगों का आंदोलन दिन-प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। मंगलवार को लोगों ने प्लांट के विरोध में जागरूकता रैली निकाली। 10 मई से प्लांट में कूड़ा डालने के लिए आने वाले वाहनों को रोकने की चेतावनी दी है।

बायांखाला से शुरू हुई जागरूकता रैली प्लांट के गेट पर पहुंच संपन्न हुई। पछवादून जन कल्याण संगठन के सचिव रविंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार और देहरादून नगर निगम आमजन की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। अब तक दुर्गंध पर रोक नहीं लग सकी है। लोगों का सांस लेना तक दूभर हो गया है। कई बार की मांग के बावजूद भी निगम प्रबंधन दुर्गंध पर रोक लगाने के लिए जरूरी कदम नहीं उठा सका है। मजबूरन अब लोगों ने आर-पार की लड़ाई का निर्णय लिया है। 10 मई तक दुर्गंध पर रोक न लगने पर लोगों को प्लांट के विरोध में सड़कों पर उतरना होगा। प्लांट के विरोध में आमरण अनशन किया जाएगा। रैैली में एसपी जुयाल, मुन्नी नैथानी, विनीता देवी, अनीता रावत, लक्ष्मी गैरोला, ललिता कंडारी, अनुसूया रावत, भारती बर्थवाल, ज्योति देवी, कमला देवी, मोहनी देवी, सरिता देवी, परमेश्वरी कुकरेती, सोनिया जुयाल, सरस्वती, राखी झा, विजयलक्ष्मी, कुमकुम, रेवती जुयाल, निशा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed