फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाई योगी के पीएम बनने की तमन्ना

भाई योगी के पीएम बनने की तमन्ना

Mon, 07 May 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
भाई योगी के पीएम बनने की तमन्ना
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनकी बहन शशि देवी भावुक हो गईं। भाई से मिलने के लिए शशि देवी नीलकंठ से सुबह नौ बजे लक्ष्मणझूला रोड स्थित शीलनाथ समाधि मंदिर पहुंच गई थींस लेकिन योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात दोपहर करीब ढाई बजे हो पाई। करीब सालभर बाद भाई से मिली शशि के आंखों में आंसू आ गए।
आश्रम के एक कमरे में हुई चंद मिनटों की मुलाकात के दौरान योगी आदित्यनाथ ने अपनी बहन, बहनोई, बड़े भाई मानवेंद्र बिष्ट और भांजे अनिल रावत से परिवार की कुशलक्षेम पूछी। उनके बहनोई पूरण सिंह पयाल ने बताया कि बमुश्किल पांच से सात मिनट की मुलाकात के दौरान उनकी इससे ज्यादा कोई बातचीत नहीं हुई। योगी ने उनसे पारिवारिक कुशलता की जानकारी ली। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बहन शशि पयाल ने बताया कि वह सालभर बाद अपने भाई योगी आदित्यनाथ से मिली हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह अपने भाई को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती हैं।
विज्ञापन

--
उत्तराखंड पर है योगियों, बाबाओं की कृपा
ऋषिकेश। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि एक बार वह उत्तरकाशी से टिहरी आ रहे थे, वहां से उन्हें केदारनाथ की ओर जाना था। बकौल योगी, मैंने जंगल का रास्ता लिया तो रास्ते में एक स्थान मिला चौरंगीखाल। जहां मैंने एक मंदिर देखा। लोगों से पूछा यह कौन सा मंदिर है, तो वह बोले कि बाबा का मंदिर है। मैंने पूछा किस बाबा का मंदिर है, तो लोग बोले कोई नाथ बाबा का है। मैं मंदिर में पहुंचा तो मूर्ति देखकर पता चला यह तो चौरंगीनाथ बाबा का मंदिर है, जो नाथ संप्रदाय की परंपरा के सिद्ध योगी हैं और गुरु गोरखनाथ जी की शिष्य परंपरा से जुड़े हैं। बकौल योगी, लोगों ने बताया कि हम लोग इस मंदिर में पूजा करते हैं। जो भी उनके खेतों में अनाज होता होता है, वही मंदिर में चढ़ाते हैं। इस क्षेत्र में बाबा की कृपा से दुख-बीमारियां नहीं होती हैं और जंगली जानवर न तो मनुष्य को और न ही उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। अर्थात कितना बड़ा विश्वास लोगों के मन में आज भी उस क्षेत्र में देखने को मिलता है। यह स्थिति पूरे उत्तराखंड के अंदर हर स्थान पर मिलती हैं, जहां चमत्कारिक सिद्धियां इन संतों, योगियों का आशीर्वाद क्षेत्र के लोगों को प्राप्त होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
देहरादून में मौसम खराब है
सीएम योगी ने कहा कि रविवार सुबह जब मैं लखनऊ से चला तो मुझे बताया गया कि देहरादून में मौसम खराब है। मौसम खराब होने का मतलब कि दून में जहाज नहीं उतरा तो आसपास जहाज नहीं उतर सकता। लिहाजा जहाज दिल्ली या मेरठ में उतर सकता है। मैंने कहा एक बार चलिए, देखते हैं। देहरादून आने पर 10 मिनट तक हमारा जहाज आसमान में घूमता रहा। कुछ बूंदे गिरने के बाद मौसम साफ होने पर जब हम उतरे तो यहां मौसम बड़ा सुहावना था।

--
महायोगी गोरखनाथ अजर अमरकाय योगी
बकौल योगी आदित्यनाथ, महायोगी भगवान गोरखनाथ अजर अमरकाय योगी हैं। हर देश, काल परिस्थिति में साधक, भक्त की भावना व उसकी साधना के अनुरूप वह अपना दर्शन देकर भक्तों को कृतार्थ भी करते हैं। उत्तराखंड में अनेक ऐसे स्थल हैं, जहां नाथ संप्रदाय के सिद्धों व योगियों का इस परंपरा का बड़ा आशीर्वाद रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सुंदरनाथ का चित्र भगवान बदरीनाथ के मंदिर में स्थापित है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed