{"_id":"5aef37e04f1c1b85028b860b","slug":"152562684613coordination-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी-COORDINATION","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी-COORDINATION
Updated Sun, 06 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ।बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को बारिश के साथ बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम में ठंड बढ़ने से तीर्थयात्री अपने कमरों में ही दुबके रहे। चमोली जिले के निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। गोविंदघाट से बदरीनाथ तक सुबह दस बजे से देर शाम तक हुई बारिश से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में खतरनाक बन गया है। यहां पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से रुक-रुककर यात्रा वाहनों की आवाजाही कराई गई।
गोविंदघाट के थानाध्यक्ष हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि गोविंदघाट से बदरीनाथ तक दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे बदरीनाथ क्षेत्र में ठंड में इजाफा हो गया है। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ हाईवे सुचारु है। यदि बारिश लगातार रहती है तो लामबगड़ में यातायात सुचारु रखने में दिक्कतें होंगी।