{"_id":"5aede56c4f1c1b042e8b71d2","slug":"152554020310-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिवृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिवृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी
Updated Sat, 05 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। सोनला गांव में गत दो मई को अतिवृष्टि से हुए सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों के नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन ने जिला प्रशासन को सौंप दी है।
तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि गांव में 40-50 काश्तकारों के खेतों में मलबा आने से धान, झंगोरा और प्याज की फसल चौपट हो गई है। कुछ खेतों का भूमि कटाव भी हुआ है। ग्रामीण जगदीश सिंह, शिवदेई, नवीन, शिवानंद के आवासीय भवनों व शिशुपाल सिंह की दुकान में मलबा घुसने से नुकसान हुआ है। स्थानीय बाजार से प्राथमिक विद्यालय व ग्राम पंचायत को जोड़ने वाला पैदल मार्ग, पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। प्राथमिक विद्यालय सोनला की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सिंचाई विभाग द्वारा बोरा एवं दरमोला तोक में निर्मित नाला क्षतिग्रस्त होने से यहां आवासीय भवनों व खेतों को भी नुकसान हुआ है।