फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऋषिकेश में नहीं बनेंगे बाहरी वाहनों के ग्रीन कार्ड

ऋषिकेश में नहीं बनेंगे बाहरी वाहनों के ग्रीन कार्ड

Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश में नहीं बनेंगे बाहरी वाहनों के ग्रीन कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड को लेकर हुए बवाल के बाद संभागीय परिवहन विभाग ने एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश में अब चार धाम यात्रा में जाने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों के ग्रीन कार्ड नहीं बनाने का निर्णय लिया है। नोडल अधिकारी एवं आरटीओ ने इसके आदेश जारी किए हैं। अब बाहरी प्रदेशों के वाहन राज्य के एंट्री प्वाइंट में ही संबंधित आरटीओ कार्यालय से ग्रीन कार्ड बनाकर चार धाम यात्रा पर रवाना होंगे।
यात्रा के नोडल अधिकारी एवं आरटीओ देहरादून सुधांशु गर्ग ने बताया कि यूपी, हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों के वाहन के अब रुड़की, हरिद्वार और देहरादून के आरटीओ कार्यालय से ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बाबत संबंधित आरटीओ और एआरटीओ को आदेश जारी कर दिए हैं। आरटीओ ने बताया कि यह फैसला ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की बसों और लोकल यूनियनों के यात्री वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते लिया गया है। बाहरी प्रांतों के यात्री वाहनों की भीड़ अधिक होने से स्थानीय वाहनों के ग्रीन कार्ड समय पर नहीं बन पा रहे थे, जिसके चलते यह समस्या पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश में दो और कर्मचारी भेेजे
ऋषिकेश। आरटीओ ने चार धाम यात्रा के दौरान एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश के कर्मचारियों पर पड़ रहे काम के अतिरिक्त दबाव को देखते हुए दो अतिरिक्त वरिष्ठ कर्मचारियों की तैनाती की है। ऋषिकेश कार्यालय में रुड़की से वरिष्ठ सहायक कपिल सिंह रावत और टिहरी से इमरान अली को भेजा गया है। बताया कि दो और कर्मचारियों के कार्यालय में पहुंचने से यात्री वाहन स्वामियों व चालकों के साथ ही स्थानीय कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।


डग्गामारी रोकने के लिए चेकिंग के निर्देश
ऋषिकेश। आरटीओ ने एआरटीओ ऋषिकेश और परिवहन कर अधिकारी को डग्गामारी रोकने के लिए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बताया कि डग्गामारी से स्थानीय सवारी वाहन संचालकों के हित प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही हरिद्वार से डग्गामारी की शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए स्थानीय अधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर पकड़ में आने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed