फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30 परिवारों के सामने पानी का संकट

30 परिवारों के सामने पानी का संकट

Sat, 05 May 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
30 परिवारों के सामने पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

इन दिनों हरबर्टपुर स्थित वॉर्ड-3 मुस्लिम बस्ती में पानी का संकट बना हुआ है। नलों में बूंद-बूंद पानी आ रहा है। ऐसे में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ऐसे में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोगों को सार्वजनिक नल से पानी ढोना पड़ रहा है। पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग पर लोगों ने जल संस्थान के अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में लोगों ने बताया कि वॉर्ड-3 मुस्लिम बस्ती में करीब 30 परिवार ऐसे हैं। जिन्हें इन दिनों पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पानी नहीं आने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होते हैं। उन्हें सार्वजनिक नल से पानी ढोकर प्यास बुझानी पड़ती है। बताया कि जल्द ही रमजान का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि विभाग ने जल्द ही पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं कराई तो आने वाले समय में उनकी दिक्कतों में इजाफा हो सकता है। जल संस्थान के एसडीओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। शनिवार तक पेयजल समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन भेजने वालों में फुरकान अहमद, मोहम्मद इस्लाम, इमरान, गुलफाम, वाहिरा, रुबीना, वहीदा, दिलशाद, मोहम्मद सुलेमान, शकीला, साजिदा, रेशमा, मुनावरा, शअबान अली, शबनम, अंजुम, मोहम्मद अशरफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed