फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नारायणबगड़ बाजार में आधे अधूरे पड़े हैं बाढ़ सुरक्षा कार्य

नारायणबगड़ बाजार में आधे अधूरे पड़े हैं बाढ़ सुरक्षा कार्य

Fri, 04 May 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़ बाजार में आधे अधूरे पड़े हैं बाढ़ सुरक्षा कार्य
नारायणबगड़। जून 2013 की आपदा में पिंडर नदी के जल प्रलय से ब्लॉक मुख्यालय नारायणबगड़ का पुराना बाजार और झूला पुल बह गए थे। तब से ग्रामीण यहां नदी के तटों पर सुरक्षा दीवार और चैकडेम निर्माण की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

पिंडर नदी की बाढ़ ने नारायणबगड़ बाजार के तटों पर भारी तबाही मचाई थी। स्थानीय लोगों ने पिंडर नदी से बाजार और आवासीय भवनों की सुरक्षा के लिए शासन से नदी के तटों पर सुरक्षा दीवार और चैकडेम निर्माण की मांग की थी। जनता की मांग पर तत्कालीन राज्य सरकार ने लगभग 9 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर सिंचाई विभाग को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी। कार्यदाई विभाग ने वर्ष 2014 से 2017 तक बाढ़ सुरक्षा कार्य किए थे, लेकिन कार्यदाई विभाग के आला अधिकारियों ने बाजार के जीत सिंह मार्केट से मुख्य बाजार के मध्य लगभग 500 मीटर निर्माण कार्य आधा-अधूरा छोड़ कर अपने कार्यों की इतिश्री कर दी है। इससे नारायणबगड़ बाजार को पिंडर नदी के कटाव से खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान केवर नवीन नेगी ने बताया कि कई बार यहां पर हुए आधे-अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने की मांग की गई, लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। चेतावनी दी कि अगर जल्द बाढ़ सुरक्षा का कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों आंदोलन करेंगे। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता जेपी थपलियाल ने बताया कि आवासीय बस्ती और कृषि भूमि नहीं होने के कारण विभाग की ओर से नारायणबगड़ बाजार के कुछ हिस्सों में कार्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed