{"_id":"5aeb76054f1c1b66098b7e14","slug":"15253806126-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी विकास मंत्री ने दलित के घर भोज कर सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी विकास मंत्री ने दलित के घर भोज कर सुनी समस्याएं
Updated Fri, 04 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने जौनसार बावर के हाजा गांव में एक दलित के घर में रात्रि भोज और विश्राम किया। उन्होंने चौपाल लगा लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं।
ग्रामीणों ने गांव स्थित हरिजन बस्ती को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग निर्माण और गांव स्थित हाईस्कूल के उच्चीकरण और रिक्त पदों पर शिक्षक तैनाती की मांग की। इस पर मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने गांव निवासी पूरण खन्ना के घर पर रात्रि भोज और विश्राम किया। कौशिक सड़क मार्ग से होते हुए शाम करीब छह बजे हाजा गांव पहुंचे। इससे पूर्व साहिया बाजार में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम बीके तिवारी, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मूरतराम शर्मा, अमर सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, प्रवेश चौहान, सियाराम चौहान, प्रशांतकुमार, राजेश राणा, प्रीतम सुभाष आदि मौजूद रहे।