{"_id":"5aeb74374f1c1b9e098b7ee8","slug":"152538015014-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेका खोलने के विरोध में तीसरे दिन जारी रहा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेका खोलने के विरोध में तीसरे दिन जारी रहा धरना
Updated Fri, 04 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले ढालवाला में शराब ठेका खोले जाने के विरोध में धरना- प्रदर्शन बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में शराब का ठेका हरगिज नहीं खोलने दिया जाएगा। इसका पुरजोर विरोध किया होगा। बृहस्पतिवार को ढालवाला में कांग्रेस के सांगठनिक जिला देवप्रयाग के अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के रोजगार के लिए ठोस नीति बनाने की बजाए उन्हें शराब परोसकर बरबाद करने का हथकंडा अपना रही है।
कहा कि क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने पर माहौल खराब होगा। स्थानीय जनता में शराब का ठेका खोले जाने से भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों में सम्राट सिंह पंवार, दिनेश भट्ट, पद्मा सेमवाल, सुषमा नौटियाल, राधेश्याम, मनोज कुड़ियाल, दिनेश सकलानी, अजय रमोला, राजेश राणा, संजय सिंह, बिजेंद्र पयाल, बलदेव रावत, बिजेंद्र राणा आदि मौजूद थे।