{"_id":"5aeb74284f1c1b60098b80a5","slug":"152538013514-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा चालक दौड़ाता मिला यात्री बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरा चालक दौड़ाता मिला यात्री बस
Updated Fri, 04 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
चारधाम यात्रा में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एक बस के दस्तावेजों की जांच में ग्रीन कार्ड में रजिस्टर्ड चालक की बजाए किसी अन्य चालक को वाहन चलाते हुए पकड़ लिया, जिस पर एआरटीओ ने बस को सीज कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने पर आठ यात्री वाहनों के चालान भी किए।
एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला की अगुवाई में बृहस्पतिवार को विभाग के प्रवर्तन दल ने गंगोत्री राजमार्ग स्थित भद्रकाली चैकपोस्ट पर यात्री वाहनों की चेकिंग की। टीम ने बसों व अन्य वाहनों के दस्तावेजों, ग्रीन कार्ड, चालक के लाइसेंस, डस्टबीन और फस्ट एड बॉक्स की जांच की। एआरटीओ ने बताया कि जांच के दौरान एक बस को सीज कर दिया गया है। नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों को भविष्य में दोबारा पकड़ में आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
ओवलोडिंग में ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
ऋषिकेश। संभागीय परिवहन विभाग के कर अधिकारी कुलवंत चौहान ने बृहस्पतिवार को लालतप्पड़ क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरलोडिंग में सीज किया। बताया कि चेकिंग अभियान में करीब दर्जन भर वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।