{"_id":"5aeb741a4f1c1b5f098b7eaa","slug":"15253801211-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतल, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतल, प्रदर्शन
Updated Fri, 04 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर पार्टी के नेताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष रमोला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर कांग्रेसी नेताओं का उत्पीड़न करने में लगी है। जिन मुकदमों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और अन्य नेता जमानत ले चुके हैं, उन्हीं मुकदमों में गैर जमानती वारंट लेकर पुलिस को उनके घर पर दबिश दे रही है।
कहा कि सरकार के नुमाइंदे पुलिस पर दबाव बनाकर इस तरह की हरकतें करा रहे हैं, उन्होंने इसे निंदनीय कृत्य करार दिया। चेताया कि सरकार इस तरह के कार्यों से बाज नहीं आई तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में नगर कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, सैय्यद मुमताज हाशिम काजमी, विमला रावत, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, बीरेंद्र सजवाण, योगेश शर्मा, नंदकिशोर जाटव, जितेंद्रपाल पाठी, देवेंद्र प्रजापति, जगजीत सिंह, मनोज त्यागी, राजेश शाह, सावित्री देवी, प्राशु बनर्जी, शैलेंद्र रस्तोगी आदि शामिल थे।