{"_id":"5aeb72474f1c1ba1098b8003","slug":"152537965312-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटक ने लिया श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटक ने लिया श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा का संकल्प
Updated Fri, 04 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/मसूरी।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के 72वें स्थापना दिवस पर इंटक मसूरी शाखा के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस दौरान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने केंद्र व राज्य सरकार पर श्रमिकों के शोषण का आरोप लगाया।
झूलाघर स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने श्रमिकों के हितों के लिए अनेक कार्य किए। जिसमें न्यूनतम वेतन, ओवर टाइम, प्रोविडेंट फंड, बोनस आदि प्रमुख हैं, लेकिन मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार श्रमिकों के हितों की अनदेखी कर शोषण व अत्याचार कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इंटक समान कार्य-समान वेतन की लड़ाई लड़ रहा है। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कम से कम 18 हजार मासिक वेतन के लिए संघर्ष किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी ने मसूरी के असंगठित मजदूरों को एक मंच पर संगठित कर संघर्ष की बात कही। इंटक मसूरी शाखा के अध्यक्ष विनोद कुमार ने सभी वर्ग के श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष का भरोसा दिलाया। इससे पहले इंटक मसूरी शाखा के महासचिव गौरव गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंडियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने संबोधित किया। इस अवसर पर आशीष रावत, दर्शन रावत, महिमा नंद, भरोसी रावत, नंदलाल सोनकर, बलबीर चौहान, केदार चौहान, राम प्रसाद कवि, रमेश भंडारी, विनोद सेमवाल, रमेश कुमार राव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।