{"_id":"5aeb455f4f1c1bc03d8b6638","slug":"15253681598-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड यात्रा की तैयारियों पर मौसम का मिजाज पड़ रहा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड यात्रा की तैयारियों पर मौसम का मिजाज पड़ रहा भारी
Updated Thu, 03 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। हेमकुंड यात्रा की तैयारियों पर मौसम का मिजाज भारी पड़ने लगा है। मौसम खराब होने से बृहस्पतिवार को पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। यहां बुधवार से रुक-रुक कर बर्फवारी होने से कार्य बाधित हो गया है।
हेमकुंड यात्रा तैयारियों को लेकर 418 इंजीनियरिंग कोर की टीम की ओर से बृहस्पतिवार से पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया जाना प्रस्तावित था। इसके लिए बुधवार को टीम के 25 सदस्य घांघरिया पहुंच गये थे, लेकिन बुधवार शाम को मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही हेमकुंड और आसपास के इलाके में बर्फवारी शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन मौसम खराब होने से पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक सेवा सिंह ने कहा कि हेमकुंड और आसपास बर्फवारी होने से अभी बर्फ हटाने का कार्य शुरू नहीं किया गया है, लेकिन मौसम के साफ होते ही कार्य शुरू कर यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग को सुचारु कर लिया जाएगा। ब्यूरो