फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पाइप लाइनों के लीकेज से आवासीय भवन खतरे की जद में

पाइप लाइनों के लीकेज से आवासीय भवन खतरे की जद में

Thu, 03 May 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पाइप लाइनों के लीकेज से आवासीय भवन खतरे की जद में
कर्णप्रयाग। आईटीआई वार्ड में जल संस्थान की लिफ्ट पंप योजना की पाइप लाइन के रिसाव से आवासीय मकान खतरे की जद में हैं। बृहस्पतिवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते हुए आईटीआई वार्ड निवासी सचिदानंद पाटिल ने बताया कि कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग के किमी एक में जल संस्थान की ओर से बिछाई गई चार इंच की लिफ्ट पंप पेयजल लाइन के रिसाव से उनके आवासीय मकान को खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द पाइप लाइनों में हो रहे पानी के लीकेज को सही नहीं किया गया तो उनको विभागीय कार्यालय में आमरण अनशन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के आईटीआई वार्ड में लैंड स्लाइड होने से पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इसके चलते वहां पर लीकेज की समस्या बनी हुई है। उन्होंने विभागीय कर्मियों से लीकेज हो रही पाइप लाइन को सही करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed