{"_id":"5aeb45504f1c1b9c098b7f44","slug":"1525368143211-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 केवी की लाइन में अतिरिक्त करंट दौडने से नौ गांवो की बिजली सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 केवी की लाइन में अतिरिक्त करंट दौडने से नौ गांवो की बिजली सप्लाई ठप
Updated Thu, 03 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ/गोपेश्वर। अंधड़ से ऊर्जा निगम की 11 केवी की विद्युत लाइन पर जेपी कंपनी की 400 केवी की लाइन का अतिरिक्त करंट दौड़ने से डुंग्री बरोसी क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। करंट से क्षेत्र में स्थापित आठ ट्रांसफार्मर फुंक गए और करीब एक किलोमीटर तक विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। 11 केवी, 420 व 220 केवी की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षेत्र में 250 विद्युत मीटर भी जल गए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने क्षेत्र में 60 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। घटना के बाद से क्षेत्र के नौ गांवों में विद्युत सप्लाई भी ठप पड़ी हुई है, जिससे 3000 की आबादी अंधेरे में है।
बीते बुधवार को शाम तीन बजे डुंग्री बरोसी क्षेत्र में अंधड़ से जेपी कंपनी की 400 केवी विद्युत लाइन के तार समीप से ही गुजर रही ऊर्जा निगम की 11 केवी लाइन के तारों से टकरा गए, जिससे तारों पर अतिरिक्त करंट दौड़ पड़ा। इस दौरान करीब दो किलोमीटर तक तारों से आग के गोले जमीन पर छिटकने लगे। आग से क्षेत्र में तीन गोशालाएं भी जलकर राख हो गई हैं। घटना के बाद से सलूड़, डुंग्रा, डुंग्री, बरोसी, कुट-मंगरा, मल्ली हेलंग, तल्ली हेलंग, पैनी और जखोला गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार का कहना है कि जेपी कंपनी की लाइन से निगम को करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कंपनी को नोटिस भेजकर शीघ्र नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई सुचारु करने में दो-तीन दिन का समय लगेगा।