{"_id":"5aeb43644f1c1b58098b7afd","slug":"152536765120-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना प्रभावितों के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना प्रभावितों के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से लगाई गुहार
Updated Thu, 03 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। रोजगार, पैकेज व बकाया भुगतान की मांग के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम मायादत्त जोशी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। वहीं प्रभावितों का धरना भी जारी रहा।
बृहस्पतिवार को मांगों के लिए ग्राम पंचायत स्वीत, फरारसू, मंदोली व सेम के ग्रामीणों का धरना 38 वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर 11वें दिन बलवीर सिंह रावत क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। धरना स्थल पर आयोजित बैठक में बलवीर रावत ने कहा कि परियोजना संचालक कंपनी प्रभावितों की उपेक्षा कर रही है। कंपनी ने प्रभावितों के साथ जो समझौता किया था, उसका पालन नहीं किया जा रहा है। प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी ने कंपनी की ओर से प्रभावितों की उपेक्षा किए जाने पर आक्रोश जताया। नेगी ने मांगो पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके बाद आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने परियोजना संचालक कंपनी के समन्वयक से दूरभाष पर वार्ता कर प्रभावितों की समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख विरेंद्र लाल, भीम सिंह, कुलदीप सिंह, अवतार सिंह, रमेंद्र सिंह, गंगा सिंह, विशम्बर, लक्ष्मण सिंह, आनंद सिंह, सेवती, लक्ष्मी देवी, विजया, पुष्पा आदि मौजूद थे।