फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रास्ता बनाने के नाम पर जेसीबी से खोद रहे अलकनंदा नदी

रास्ता बनाने के नाम पर जेसीबी से खोद रहे अलकनंदा नदी

Thu, 03 May 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
रास्ता बनाने के नाम पर जेसीबी से खोद रहे अलकनंदा नदी
श्रीनगर। अलकनंदा नदी में श्रीकोट से लेकर बागवान तक 16 किमी के दायरे में अलकनंदा किनारे अवैध खनन किया जा रहा है। इस दायरे में रीवर ट्रेनिंग (नदी की धारा मोड़ने के नाम पर) के तहत करीब आधा दर्जन खनन पट्टे स्वीकृत किए गए हैं। यहां खनन कारोबारी रास्ता बनाने के नाम पर मशीनों से नदी को खोद रहे हैं। स्थानीय निवासियों की ओर से शिकायत किए जाने के बावजूद भी प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में देर रात तक खनन सामग्री से भरे वाहन दौड़ रहे हैं। खनन कारोबारी मशीनों की सहायता से पानी के भीतर भी खनन कर रहे हैं। सुबह करीब 4 बजे से अलकनंदा किनारे मशीनों से खनन किया जा रहा है। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहता है। स्थानीय निवासी महेश प्रसाद का कहना है, कि प्रशासन को कई बार अवैध खनन की शिकायत से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। डीएम पौड़ी सुशील कुमार का कहना है कि सूर्योदय से पहले व सूर्यास्त के बाद खनन अवैध है। मशीन का प्रयोग केवल रास्ता बनाए जाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए अनुमति लेना आवश्यक है। अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed