{"_id":"5aeb435f4f1c1ba0098b7d41","slug":"15253676465-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर शिक्षक एसोसिएशन के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर शिक्षक एसोसिएशन के लिए मतदान आज
Updated Thu, 03 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर शिक्षक एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया आज (शुक्रवार) होगी। विवि के इतिहास में पहली बार महिला चुनाव अधिकारी मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगी।
गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर शिक्षक एसोसिएशन चुनाव के लिए प्रो. मोनिका गुप्ता को चुनाव अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। चुनाव कमेटी में प्रो. एमएस रावत, डा. एससी सती, डा. विनीत मौर्य व डा. महेंद्र बाबू को भी शामिल किया गया है। चुनाव अधिकारी प्रो. गुप्ता ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में बिड़ला परिसर के करीब 180 शिक्षक मतदान करेंगे। मतदान प्रक्रिया केवल अध्यक्ष व सहसचिव पद के लिए ही होगी। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हॉल में मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतगणना शुरू की जाएगी। हालांकि मतदान के लिए बिड़ला परिसर में शैक्षणिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।