{"_id":"5aea29344f1c1b87098b77f4","slug":"15252954124-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोटीवाला में शराब की दुकान खोलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरोटीवाला में शराब की दुकान खोलने का विरोध
Updated Thu, 03 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
ग्राम पंचायत बरोटीवाला के ग्रामीणों ने गांव में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया है। दुकानों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग पर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजा। कहा जिस जगह पर दुकान आवंटित की गई है। वहां पर स्कूल और घनी आबादी क्षेत्र है, जो नियमानुसार नहीं है। घनी आबादी और स्कूल के पास शराब की दुकान के खुलने से क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं में इजाफा हो सकता है। कहा यदि जल्द ही दुकानों को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाता तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में आर्यन सामाजिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित नेगी, मोहित, राजेश, प्रहृलाद, बब्बू, विजय, गुड्डी, प्रमिला, बीना आदि शामिल रहे।