{"_id":"5aea29334f1c1b6d098b796d","slug":"152529541019-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला ब्लास्टिंग पीड़ितों को मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला ब्लास्टिंग पीड़ितों को मुआवजा
Updated Thu, 03 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
व्यासी बांध परियोजना निर्माण के लिए की गई ब्लास्टिंग से भलेर गांव में मकानों को पहुंचे नुकसान का मुआवजा अब तक पीड़ितों को नहीं मिल सका है। विरोध में ग्रामीणों ने अब 7 मई से जल विद्युत निगम के डाकपत्थर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मांग के समर्थन में उन्होंने व्यासी परियोजना के महाप्रबंधक को ज्ञापन भी भेजा। नव युवक मंगल दल भलेर के अध्यक्ष सुरेश नेगी ने कहा कि पूर्व में की गई ब्लास्टिंग से गांव स्थित कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। बीते 26 फरवरी को एसडीएम की मौजूदगी में निगम प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में एक माह के भीतर मुआवजा भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी उन्हें मुआवजा भुगतान नहीं हो सका है। ज्ञापन भेजने वालों में केशर सिंह, गीतम सिंह, रमेश सिंह, विरेंद्र, रविंद्र, अमित आदि शामिल रहे।