{"_id":"5aea292e4f1c1b3b0a8b7be8","slug":"152529540411-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Thu, 03 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विभिन्न सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग पर राजकीय शिक्षक संघ ने बुधवार को विकासनगर, सहसपुर और कालसी स्थित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों के समर्थन में तीनों प्रखंडों के खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विकासनगर स्थित बीईओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए संघ के ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर सिंह मलिक ने कहा सरकार शिक्षकों की मांग को अनसुना कर रही है। लंबे समय से शिक्षक तदर्थ पदोन्नत शिक्षकों के पदस्थापना आदेश जारी कर शेष विषयों की काउंसलिंग शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को सुना नहीं जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों को एसीपी का लाभ देने, सातवें वेतनमान के बाद उत्पन्न हुई वेतन विसंगति को दूर करने, तदर्थ विनियमित में पूर्व सेवा का लाभ देते हुए चयन/प्रोन्नत वेतन देने, कोटीकरण की अनियमितताओं को दूर करने, स्थानांतरण अधिनियम में अंतरमंडलीय स्थानांतरण को लागू करने, 50 वर्ष से अधिक की महिला, विधवा, एनसीसी, एनएसएस के प्रभारियों को अनिवार्य स्थानांतरण में छूट देने, सहायक अध्यापक एलटी में समायोजित प्राथमिक शिक्षकों को पूर्व सेवा का लाभ देते हुए चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान देने, सहायक अध्यापक एलटी का मंडलीय कैडर समाप्त करने और एलटी का चयन वेतनमान 5400 और प्रवक्ता का प्रोन्नत वेतनमान 7600 रुपये करने की मांग की।
धरना देने वालों में तेजवीर सिंह मलिक, मंत्री रमेश त्रिपाठी, एलबी सिंह, मनमोहन रावत, दीपक रावत, जेपी मिश्रा, राजनारायण मिश्रा, आरती नेगी, पूजा मौर्या शर्मा, बलविंदर कौर, डॉ. नरेश, विजयपाल सिंह चौहान, पीयूष पांडेय, चिंतामणि नौटियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सहसपुर में भी शिक्षकों ने ब्लॉक अध्यक्ष अनंत कुमार के नेतृत्व में बीईओ कार्यालय में नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। धरना देने वालों में जितेंद्र सिंह बुटोइया, भगीरथ चौधरी, अनूप कुमार, सोमईराम, विनोद सिंह, मधुसूदन नौटियाल, संजय रावत, विनोद कुमार पाठक, मोहनी यादव, सुरेखा, सुदर्शन खंडूरी आदि मौजूद रहे।
उधर, कालसी में धरना देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष अनिल राणा, ब्लॉक मंत्री आशीष डबराल, संरक्षक एसएस कुशवाहा, एसपी चमोली, नरेंद्र तोमर, नीरज सैनी, रेखा थापा, मोहन मिश्रा, केतन चमोली आदि मौजूद रहे।