फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसूरी में बीस मिनट तक बरसे ओले

मसूरी में बीस मिनट तक बरसे ओले

Thu, 03 May 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मसूरी में बीस मिनट तक बरसे ओले
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में बुधवार को तेज बारिश के साथ करीब बीस मिनट तक ओले बरसे। इससे पहले चली धूल भरी आंधी से मसूरी में अंधेरा छा गया। आंधी से टिन शेड, फ्लैक्स बोर्ड उड़ गए। तेज बारिश और ओलावृष्टि से कई दुकानों में पानी घुसने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार को शाम चार बजे पर्यटन नगरी में अंधेरा छा गया। तेज हवाओं और बारिश के साथ बीस मिनट तक जमकर ओले बरसे। घरों और दुकानों के परिसर में सफेद चादर बिछ गई। मालरोड पर घूम रहे पर्यटक दुकानों के अंदर दुबक गए। आंधी से कई दुकानों के फ्लैक्स बोर्ड टूटकर जमीन पर गिर गए। कई जगहों पर टिन शेड उड़ गए। आंधी के चलते शहर के कई बाजारों की दुकानें बंद हो गई। कुलड़ी के तिलक रोड़ स्थित दुकान स्वामी गौरव गुप्ता, महेंद्र राणा ने बताया कि उनकी दुकान में बारिश के पानी और ओले आने से काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं कैमल बैक मार्ग पर रुकमनी निवास में सुलोचना देवी के मकान की टीन की छत हवा से पलट गई । जिससे भवन की दीवार को भी आंशिक क्षति पहुंची है। हालांकि मसूरी घूमने आए पर्यटकों को गर्मी से राहत मिली। पर्यटकों ने बारिश व ओलावृष्टि के बाद जमकर मस्ती की। वहीं अंधेरा छाने से वाहन चालकों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी। उधर, पर्यटन स्थल धनोल्टी में भी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed