{"_id":"5aea256d4f1c1b330a8b7de7","slug":"152529444419-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण की मांग
Updated Thu, 03 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/मसूरी।
वर्ष 2006 में स्वीकृत मसराना-किमोई मोटर मार्ग का अब तक निर्माण न होने से नाराज ग्रामीण पांच मई को मसूरी-चंबा मोटर मार्ग पर जाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। यह निर्णय बुधवार को मसूरी के एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान मसराना व किमोई के ग्रामीणों व युवक मंगल दल अध्यक्ष जगबीर सिंह असवाल की मौजूदगी मेें लिया गया।
युवक मंगल दल अध्यक्ष जगबीर सिंह असवाल ने बताया कि मसराना-किमोई मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर 19 अप्रैल को एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सोनिका सिंह से मिला था। जिलाधिकारी ने वन-विभाग द्वारा कई बार एक ही आपत्ति की पुनरावृत्ति न करके जल्दी से ऑनलाइन फॉरवर्ड करने के लिए लोनिवि थत्युड़ एवं मसूरी वन प्रभाग को निर्देशित किया था। इसके अलावा डीएफओ मसूरी कहकशा नसीम ने 30 अप्रैल तक फाइल का निरीक्षण कर मुख्य वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी को ऑनलाइन भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन अबतक कोई हल नहीं निकला है। इसके चलते पांच मई को मसूरी-चंबा मोटर मार्ग जाम कर बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर राहुल असवाल, मनबीर चौहान, मोहन असवाल, संजय चौहान, सुभाष असवाल आदि मौजूद रहे।