{"_id":"5ae8ce5d4f1c1bed778b6116","slug":"15252066204-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने मारा बंक, कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने मारा बंक, कटेगा वेतन
Updated Wed, 02 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
तहसील दिवस पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उपजिलाधिकारी डोईवाला ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुपस्थित रहने वाले 12 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में उपजिलाधिकारी डोईवाला कुश्म चौहान की अध्यक्षता में तहसील दिवस में कुल नौ फरियादी समस्याओं को लेकर पहुंचे। निर्धारित समय से अधिक होने के बावजूद जब लघु सिंचाई, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण समेत 12 विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे तो एसडीएम बिफर गईं।
इस दौरान फरियादियों ने कहा कि अधिकारियों के अनुपस्थित होने के कारण लोग समस्या लेकर नहीं आ रहे हैं। हर तहसील दिवस पर फरियादी तो पहुंचते हैं, लेकिन अधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। इस पर एसडीएम ने कहा कि तहसील दिवस पर महज नौ लोगों का पहुंचना तहसील दिवस के औचित्य पर सवाल खड़े कर रहा है। एसडीएम कुश्म चौहान ने कहा कि यदि भविष्य में भी विभागीय अधिकारियों ने उदासीनता दिखाई दी तो कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।