{"_id":"5ae8ce5b4f1c1b85028b7a3b","slug":"152520661920-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोषण से बचने को एकता जरूरी : गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोषण से बचने को एकता जरूरी : गोपाल
Updated Wed, 02 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर शुगर मिल डोईवाला के कर्मचारी और श्रमिकों ने एकजुट होकर श्रमिक समस्याओं के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। मंगलवार को देर अपराह्न डोईवाला शुगर मिल के मुख्य द्वार के समीप श्रमिक सभा की ओर से सभा आयोजित की गई। श्रमिक नेता गोपाल शर्मा ने कहा कि शोषण से बचने के लिए श्रमिकों की सामूहिक एकता की जरुरत है। दुनिया में आज के दिन श्रमिकों की आवाज को बुलंद किया जाता है। युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष गौरव मल्होत्रा ने कहा कि श्रमिक उत्पादन में अहम भूमिका निभाते हैं।
कहा कि केंद्र और राज्य सरकार श्रमिक विरोधी नीतियां बनाकर काम कर रही है, जिससे श्रमिक वर्ग स्वयं का विकास नही कर पा रहा है। श्रमिक नेता विजय शर्मा और विनोद शर्मा ने कहा कि मजदूर देश का भविष्य तय करते हैं। श्रमिक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का समय आ चुका है। सभा में राममिलन, अरविंद शर्मा, नीना थापा, मंजू देवी, निर्मला देवी, शांति देवी, बलविंदर सिंह, आनंद बाली, सर्बजीत सिंह, राकेश कोठारी, प्रभु विश्वकर्मा, केके शर्मा, राजेश सैनी, सतनाम सिंह, अवतार सिंह, नरेंद्र धीमान, संजय सैनी, अफजल खान, संजय श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद थे।