फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मदरसों से दें पर्यावरण संरक्षण का संदेश : चिदानंद

मदरसों से दें पर्यावरण संरक्षण का संदेश : चिदानंद

Wed, 02 May 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मदरसों से दें पर्यावरण संरक्षण का संदेश : चिदानंद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन आश्रम में सदर जमीयत उलेमा ए हिंद के मुफ्ती रईस अहमद कासमी और मौलाना मोहम्मद जाहिद ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से भेंट की। इस मौके पर स्वामी ने उनसे मदरसों में पौधरोपण कराने और विद्यार्थियों को पर्यावरण व नदियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करने आदि बिंदुओं पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम सबको आगे बढ़कर कार्य करना होगा। गंगा समेत देश की लगभग सभी अन्य नदियां लगातार प्रदूषित हो रही हैं। नदियों को स्वच्छ व अविरल बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने की आवश्यकता है। कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, लिहाजा स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है।

वायु प्रदूषण पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यदि प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाले समय में बच्चों को स्कूल बैग की जगह ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर चलना पड़ सकता है। कहा कि पेड़ लगाकर ही पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। मुफ्ती रईस अहमद कासमी ने पर्यावरण, नदियों की स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और शौचालय निर्माण के लिए परमार्थ निकेतन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर स्वामी ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed