{"_id":"5ae8a2944f1c1b58098b7581","slug":"152519541120-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की सुधरेगी दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की सुधरेगी दशा
Updated Tue, 01 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में शीघ्र दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती होगी। विभाग में एक एसोसिएट प्रोफेसर और एक सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर की नियुक्ति हुई है।
वर्तमान में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में फैकल्टी/विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से काम का काफी दबाव है। मौजूदा समय में यहां एक-एक प्रोफेसर/एचओडी, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर तैनात हैं। गत अप्रैल माह में विभाग को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से एक बांडेड पीजी डॉक्टर आवंटित हुआ है, जिसको सीनियर रेजीडेंट के पद पर नियुक्ति दी गई है। उन्होंने अभी कॉलेज में ज्वाइन नहीं किया है। वहीं मार्च माह में देहरादून में संपन्न साक्षात्कार में विभाग में एक एसोसिएट प्रोफेसर डा. रीना पाल का चयन हुआ था। डा. रीना पाल वर्ष 2015 से पूर्व श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर रह चुकी हैं। तीन साल पूर्व उन्होंने दून मेडिकल कॉलेज ज्वाइन कर लिया था। अब वह वह पुन: श्रीनगर आने की इच्छुक हैं, लेकिन उनको दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रिलीव नहीं किया है। निदेशक चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तराखंड प्रो. आशुतोष सयाना ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से डा. पाल को रिलीव करने के लिए वार्ता हुई है। वह जल्द श्रीनगर में ज्वाइन करेगी। एसआर भी इसी माह के अंदर आ जाएंगे।