{"_id":"5ae8a28d4f1c1b360b8b7976","slug":"15251954046-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलकेदार के समीप मादा गुलदार का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलकेदार के समीप मादा गुलदार का शव मिला
Updated Tue, 01 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर से करीब 4 किमी दूर बिलकेदार पुल के समीप मादा गुलदार का शव बरामद हुआ है। वन विभाग ने गुलदार का पोस्टमार्टम कराकर शव को जला दिया है।
वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज अनिल भट्ट ने बताया कि किसी ग्रामीण ने बिलकेदार पुल के समीप गुलदार का शव पड़े होने की सूचना दी, जिस पर शव को कब्जे में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि गुलदार का एक पैर टूटा हुआ था। इससे वह तीन पैर में शिकार कर पाने में अक्षम हो गया। प्रथम दृष्टया भूख की वजह से मौत लग रही है। गुलदार के शरीर के बाकी अंग सुरक्षित थे। मादा गुलदार की उम्र लगभग साढ़े तीन साल रही होगी।