फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला मामला

गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला मामला

Tue, 01 May 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला मामला
श्रीनगर। गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला मामले में विवि के खाते में 25 लाख से अधिक की धनराशि जमा करा दी गई है। विवि प्रशासन ने कैश काउंटर पर करीब 88 शिक्षकों व अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराई है, जिनमें से करीब 27 शिक्षक व अधिकारी धनराशि जमा करा चुके हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला मामले में विवि प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व वसूली के आदेश जारी किए थे। आदेश में कहा गया था कि एलटीसी से संबंधित कोई भी शिक्षक व अधिकारी यदि धनराशि जमा कराना चाहता है, तो करा सकता है। मंगलवार को करीब 27 शिक्षकों व अधिकारियों ने एलटीसी मामले में 25 लाख से अधिक की धनराशि विवि में खाते में जमा कराई है। हालांकि विवि का कोई भी अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर रहा है, कि शिक्षकों व अधिकारियों की ओर से जमा की जा रही धनराशि किस के द्वारा निर्धारित की गई है। वहीं मामले के शिकायतकर्ता संतोष मंमगाई ने कहा कि एलटीसी मामले में संबंधित शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा विवि के खाते में धनराशि जमा कराए जाने से स्पष्ट हो गया है, उक्त लोगों द्वारा घोटाला किया गया था। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन के इस निर्णय से संबंधित शिक्षकों व अधिकारियों ने घोटाले को स्वीकार कर दिया है।
विज्ञापन

>>>>>>>>>
एलटीसी मामले में विवि के खाते में करीब 27 शिक्षकों व कर्मचारियों ने धनराशि जमा कराई है। यह धनराशि विवि के आदेश पर जमा कराई जा रही है।
हरीश आर्य, कैशियर गढ़वाल विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed