{"_id":"5ae8a16d4f1c1b56098b7827","slug":"152519511712-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सूत्रीय मांगों के लिए चौदह को श्रीनगर रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सूत्रीय मांगों के लिए चौदह को श्रीनगर रहेगा बंद
Updated Tue, 01 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शुद्ध पेयजल आपूर्ति, राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में डॉक्टरों की नियुक्ति और एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी कैंपस के निर्माण की मांग के लिए आंदोलनरत प्रजम (प्रगतिशील जनमंच) ने 14 मई को श्रीनगर बंद का ऐलान किया है। इससे पूर्व 11 मई को गोला पार्क में जनसभा आयोजित की जाएगी।
प्रजम के बैनर तले तीन सूत्री मांगों के लिए स्थानीय निवासी लगभग 10 माह से आंदोलित हैं। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर प्रजम ने आंदोलन को प्रचंड करने का निर्णय लिया है। आंदोलन की रणनीति बनाने के मकसद से मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने बैठक आयोजित की। कहा गया कि एनआईटी के स्थायी कैंपस के निर्माण के संबंध में सरकार कोई निर्णय नहीं ले पाई है। पिछले आठ सालों से एनआईटी अस्थायी भवनों में संचालित हो रही है। पहाड़ के लिए स्वीकृत एनआईटी का निर्माण पहाड़ में ही होना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका सभासद रामेश्वरी राज और संचालन जेपी पुरी ने किया। इस मौके पर प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी, देव सिंह नेगी, विमला कोठियाल, राजेंद्र थपलियाल, झाबर सिंह रावत, सदानंद पुरी, नवीन नौटियाल, मदन मोहन नौटियाल, हीरा लाल जैन, इंतजार हुसैन, अबरार हुसैन, गीता शुक्ला, और विमला देवी आदि मौजूद थे।