{"_id":"5ae750c04f1c1be2798b70e4","slug":"15251089288-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा हाईकमान से की मांग, सीट हो सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा हाईकमान से की मांग, सीट हो सामान्य
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने पर विरोध और पक्ष में स्वर उठ रहे हैं। वहीं भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से फोन पर वार्ता कर नए सिरे से आरक्षण तय करने की मांग की है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता जय सिंह कठैत ने बताया कि सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला से दूरभाष पर वार्ता की गई। उन्होंने कहा कि कीर्तिनगर में अनुसूचित जाति की महिलाओं की संख्या बहुत कम होने के बावजूद सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गई। इसमें सुधार कर सीट को सामान्य कर दिया जाना चाहिए। कठैत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी हाईकमान के माध्यम से इसके निराकरण का आश्वासन दिया है। सभासद जगदंबा कुमाईं और मुकेश कठैत ने भी शहरी विकास निदेशालय से सीट को सामान्य करने की मांग की है।
वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव रघुवीर सिंह और सीबी तिवाड़ी ने सीट के अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में सभी को मौका मिलना चाहिए।