{"_id":"5ae750bf4f1c1b340a8b738d","slug":"15251089258-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि की छात्रा ने हिंदूवादी संगठन के नेता पर लगाया घूरने व छेडख़ानी के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि की छात्रा ने हिंदूवादी संगठन के नेता पर लगाया घूरने व छेडख़ानी के प्रयास का आरोप
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में अध्ययनरत छात्रा ने हिंदूवादी संगठन के एक नेता पर छह माह पूर्व छेड़खानी के प्रयास का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि उक्त नेता बाजार में आते-जाते उसे घूरता है। नेता की इस हरकत से परेशान छात्रा के भाई व साथियों ने उसकी धुनाई भी की। हालांकि बाद में कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सोमवार को गढ़वाल विवि में अध्ययनरत एक छात्रा ने हिंदूवादी संगठन के एक नेता पर छेड़खानी के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने कहा कि वह छह माह पूर्व उक्त नेता के मकान पर किराएदार रहने के लिए आई थी और मात्र एक ही दिन उनके मकान में रही थी। इस दौरान उक्त नेता ने उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया था। इस पर उसने वहां से कमरा खाली कर दिया था। छात्रा ने आरोप लगाया कि वह जब भी बाजार आती तो उक्त नेता उसे घूरता था। छात्रा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने इस बात की जानकारी अपने भाई व उसके दोस्तों को दी। बताया जा रहा है कि रविवार रात को छात्रा के भाई व उसके दोस्तों ने उक्त नेता की जमकर धुनाई भी की। सोमवार को छात्रा कोतवाली पहुंची और पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी नेता को भी कोतवाली बुलाया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया गया है। फिर भी किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत आएगी को कानूनी कार्रवाई की जाएगी।