{"_id":"5ae74fdb4f1c1b84098b7794","slug":"15251086988-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेगड़ और बागवान बाजार में शराब की दुकान का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेगड़ और बागवान बाजार में शराब की दुकान का विरोध
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। टिहरी जिले के तेगड़ और बागवान बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। तेगड़ बाजार में दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया।
चालू वित्तीय वर्ष में विकास खंड देवप्रयाग के बागवान और विकास खंड कीर्तिनगर के तेगड़ (लोस्तू) बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। स्थानीय जनता इसका विरोध कर रही है।
बागवान में शराब की दुकान को शिफ्ट करने की मांग को लेकर बैठक की गई। ग्रामीणों ने कहा कि दुकान को बाजार से बाहर अन्यत्र खोला जाए। जहां दुकान चयनित की गई है, उसके समीप मंदिर है। लोगों के खेत भी हैं। यहां गांव की बहू-बेटियां जाती हैं। उक्रांद नेता गणेश भट्ट ने कहा कि सरकार को शराब के बजाय रोजगार देना चाहिए। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य मीरा पंवार, मीना देवी, शकुंतला देवी, सरला देवी, सुशीला देवी, प्रमिला देवी, किशोरी देवी, दीपा, रुकमा, मकानी, विकास और सोनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
उधर, लोस्तू पट्टी के तेगड़ बाजार में लोगों ने शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तेगड़ जैसे छोटे बाजार में शराब की दुकान खोलने का कोई औचित्य नहीं है। जब गांव में आसानी से शराब मिलेगी तो माहौल खराब होगा।
प्रदर्शन में गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ महासचिव ऋतांशु कंडारी, कमलेश कंडारी, अमित सिंह, नितिन, उर्मिला, गोपेश्वरी, राजेश्वरी, जतनी देवी और उषा देवी आदि शामिल थे।