{"_id":"5ae74fd74f1c1b3a0b8b757d","slug":"15251086951-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली उपचुनाव के लिए भाजपा ने की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली उपचुनाव के लिए भाजपा ने की तैयारियां तेज
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणबगड़/देवाल। थराली विधानसभा में उपचुनाव की तिथि तय होते ही भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं राज्य मंत्री डा. धन सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें चुनाव संबंधी जरूरी निर्देश दिए।
सोमवार को आयोजित बैठक में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में एकजुटता से काम करने के लिए कहा। बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से कहा गया कि बूथ की मजबूती से ही चुनावी जीत संभव है। चुनावी गतिविधियों को धार देने के लिए भाजपा ने मंगलवार को घाट, नंदप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की है, जबकि छह मई को महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, कर्णप्रयाग के एसएस नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, गणेश शाह, मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री देवेंद्र नेगी, दिग्पाल सिंह, रेखा नेगी, रामेश्वर प्रसाद, यशपाल नेगी, कर्ण सिंह, आशा देवी, विमला देवी, दलवीर सिंह आदि मौजूद थे। वहीं देवाल में हुई बैठक में दर्शन दानू, केडी मिश्रा, जीवन मिश्रा, पुष्कर बिष्ट, गिरीश मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट, नंदी कुनियाल, दीपा जोशी आदि मौजूद थे।