{"_id":"5ae6297a4f1c1bed778b5a42","slug":"152503333710-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंडी, प्रिंस और समायरा बने डांसिंग स्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंडी, प्रिंस और समायरा बने डांसिंग स्टार
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
वर्ल्ड डांस-डे पर स्मैश क्रैकर ग्रुप की ओर से रविवार को नगरपालिका विकासनगर के टाउन हॉल में आईएम डांसिंग स्टार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष संदीप मोंगा और भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने शास्त्रीय नृत्य के साथ ही वेस्टर्न नृत्य की मनमोहक छटा बिखेरी। जूनियर वर्ग में 18 और सीनियर वर्ग में 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने ओडिसी, कथक, कथकली, कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम के अलावा ब्रेक, हिप-हॉप और रोबोट डांस की प्रस्तुतियां दीं। सीनियर वर्ग में सैंडी और प्रिंस की जोड़ी प्रथम रही। प्रकाश दूसरे और फ्लैप तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में समायरा प्रथम, अनन्या गुलेरिया दूसरे और दक्ष तलवार तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर भाजयुमो की जिला महामंत्री रचिता ठाकुर, ऑल सिख मुज्जफराबाद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एचएस बाली, गुरप्रीत सिंह हैप्पी, माइकल, विपुल मूसला, शुभम गर्ग, दिव्या राणा, मोहित शर्मा, आयुषी थापा, गुरजीत सिंह, परमिंदर सिंह, चिराग गुलेरिया, शुभम लखरवाल आदि मौजूद रहे।