फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहीं लग रही सिलिंडरों की अवैध रीफिलिंग पर रोक

नहीं लग रही सिलिंडरों की अवैध रीफिलिंग पर रोक

Mon, 30 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नहीं लग रही सिलिंडरों की अवैध रीफिलिंग पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर/सेलाकुई।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग और प्रशासन के दावों के बावजूद सेलाकुई क्षेत्र में सिलिंडरों की अवैध रीफिलिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। आबादी क्षेत्रों के बीच में करीब 50-60 से अधिक दुकानों में सिलिंडरों की अवैध रीफिलिंग की जाती है, लेकिन जिम्मेदारों महकमों का कार्रवाई का कोई असर नहीं हो रहा है।
विकासनगर और सेलाकुई क्षेत्र के जमनपुर, पीठवाली गली, कैंप रोड, प्रगति विहार रोड, निगम रोड, हरिपुर रोड, बाया खाला, बहादरपुर रोड, औद्योगिक क्षेत्र, शिवपुरी आदि क्षेत्रों में अवैध रीफिलिंग का कारोबार खूब तेजी से चल रहा है। अवैध रीफिलिंग करने वाले रसोई गैस के सिलेंडरों से दो और पांच किलो के सिलेंडरों में गैस भर कर मनमाने दाम पर बेचते हैं। इससे जहां लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वहीं रसोई गैस सिलिंडरों में जमकर घटतौली हो रही है। इसके बावजूद जिला पूर्ति विभाग और स्थानीय प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे हुए है।
विज्ञापन

एक सिलेंडर पर 700 की कमाई
अवैध रीफिलिंग करने वाले गैस एजेंसी कर्मियों से सांठगांठ किए रहते हैं। वे एजेंसी कर्मियों से ब्लैक में 1000 रुपये तक घरेलू सिलेंडर खरीदते हैं। सिलेंडर में 14.2 किलो गैस रहती है। इसके बाद अवैध रीफिलिंग करने वाले रसोई गैस सिलिंडर से छोटे सिलेंडरों में भरकर 100 से 110 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचते हैं। इस तरह से धंधेबाज हर सिलेंडर पर करीब 700 से 850 रुपये की कमाई कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जल्द ही टीम गठित कर क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडरों से अवैध रीफिलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विपिन कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed