फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लखस्यार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा जय महासू

लखस्यार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा जय महासू

Mon, 30 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
लखस्यार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा जय महासू
ब्यूरो/अमर उजाला/नागथात।
विज्ञापन

घंटे, घड़ियालों और ढोल दमाऊ की थाप पर देव पालकी को कंधा देते लोग और फिजाओं में गूंजता जय महासू का उद्घोष। लखस्यार स्थित मंदिर में रविवार को आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के आखिरी दिन ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इस दौरान हजारों की संख्या में उमड़े लोगों ने देव पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
लखस्यार स्थित मंदिर में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महासू देवता की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कराया गया। इसके पहले देव प्रतिमा को पालकी में रखकर विशेष शाही स्नान के लिए देवपाणी ले जाया गया। इस दौरान देव पालकी को कंधा देने के लिए लोग आतुर रहे। श्रद्धालुओं ने देव डोली पर फूल मालाओं और चावल की बारिश की। इसके बाद देव पालकी को मंदिर परिसर में घूमाया गया। जहां लोगों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर नाच गाकर देव पालकी के दर्शन किए। इस दौरान लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर महासू देवता की आराधना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं हंस कल्चर सेंटर एवं हंस फाउंडेशन की माता मंगला और भोले महाराज ने भी देव दर्शन कर लोक कल्याण की कामना की। भोला महाराज ने भी देव पालकी को कंधा दिया। माता मंगला ने कहा कि विश्व में शांति और सद्भाव के लिए जरूरी हैं कि हम सब अपनी आस्था और भावनाओं से जुड़े अनुष्ठानों का निर्वाहन करते रहें। इससे जीवन में नई विचारधारा के उत्सर्जन साथ ही हमारे सांस्कृतिक परिवेश की छवि विश्व सांस्कृतिक मंच पर भी दिखती है। यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि हम देवभूमि के निवासी हैं। यहां कण-कण में देव बसते हैं। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में महासू देवता मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. मुन्ना लाल नौटियाल, सदर स्याणा राजेश्वर सिंह तोमर, धीरज नौटियाल, नीरज अग्रवाल, रमेश नौटियाल, अनुज नौटियाल, दिनेश कंडारी, पप्पू, राजेंद्र प्रसाद, रविंद्र, सुनीता तोमर, जितेंद्र चौहान, संसार सिंह, शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed