{"_id":"5ae5ff434f1c1b60098b73ba","slug":"15250225317-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की अनियमित आपूर्ति से बनी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की अनियमित आपूर्ति से बनी दिक्कत
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। ब्लॉक मुख्यालय में हो रही पानी की किल्लत से व्यापारियों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को हैंडपंपों व पिंडर नदी से पानी ढोना पड़ रहा है।
व्यापारी धनीराम कंडपाल, बलवीर सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, मोहन सिंह, जयवीर सिंह कंडारी आदि ने बताया कि विगत दो सप्ताह से नारायणबगड़ बाजार में हो रही अनियमित पेयजल आपूर्ति के चलते कई होटल बंद होने की कगार पर हैं। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों-कर्मचारियों से पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने की मांग की है, लेकिन इस दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं किए जाने से लोगों में रोष है। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता दिनेश चंद्र पुरोहित ने बताया कि नारायणबगड़ बाजार के मंगेरगाड़ पेयजल स्रोत पर पानी की कमी के कारण दिक्कत हो रही है। बावजूद कस्बे में प्रतिदिन सुबह और शाम दो वक्त पानी की आपूर्ति की जा रही है।