फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रिजर्व सीटों ने उम्मीदवारों के सपनों पर फेरा पानी

रिजर्व सीटों ने उम्मीदवारों के सपनों पर फेरा पानी

Sun, 29 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
रिजर्व सीटों ने उम्मीदवारों के सपनों पर फेरा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए घोषित किए आरक्षण ने भाजपा, कांग्रेस समेत चुनाव मैदान में उतरने की तैयारियों में लंबे समय से जुटे कई लोगों के सपनों पर पानी फेर दिया है। 20 वार्डों में 11 सामान्य, पांच महिला सामान्य, एक अनुसूचित, एक पिछड़ी जाति, एक अनुसूचित महिला और एक पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित किए है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की नगर पालिका में जारी हुए सभासदों के आरक्षण सूची जारी होने से घमासान शुरू हो गया है। सभासदों के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के तमाम लोगों ने सीमा विस्तार होने के साथ ही चुनावी तैयारियों को शुरू कर दिया था। अब वार्ड आरक्षण में सीटें रिजर्व होने से उनका सपना टूट गया है।
विज्ञापन

इनमें डोईवाला भाजयुमो मंडल के अध्यक्ष रोहित क्षेत्री राजीव नगर से तैयारी में जुटे थे जबकि भानियावाला मंडल अध्यक्ष गौरव जोशी स्वामीराम नगर में काम कर रहे थे। राजीव नगर को एससी महिला और स्वामीराम नगर को महिला आरक्षित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के करीबी डैशवाला के प्रधान केशवपुरी वार्ड 11 से तैयारी में थे, जिसे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा के संभावित वार्ड उम्मीदवारों के गणित आरक्षण सूची ने बिगाड़ दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर भी बढ़ी गहमागहमी
नगर निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद को प्रशासन ने अन्य पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया है। अध्यक्ष पद का आरक्षण जारी होने से राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है। नगर पालिका ने दो माह पूर्व ओबीसी का रैपिड सर्वे किया गया था, जिसमें नगर पालिका क्षेत्र में 34 प्रतिशत अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों की गणना हुई थी। पालिका क्षेत्र के मारखम ग्रांट आंशिक के न्यामवाला, तेलीवाला, कुड़कावाला, प्रेमनगर, चांदमारी हंसूवाला, भानियावाला आदि में अन्य पिछड़े वर्ग की आबादी सर्वाधिक पाई गई थी। सर्वे के अनुसार यहां 19429 ओबीसी वर्ग के लोग हैं। कयास लगाया जा रहा है कि इस वर्ष यह संख्या 25 हजार के लगभग हो चुकी है। जबकि नगर पालिका की कुल आबादी लगभग 60 हजार बताई जा रही है।

आरक्षण की स्थिति
वार्ड संख्या वार्ड नाम आरक्षण का वर्ग
01 मिस्सरवाला अनारक्षित
02 आर्यनगर अनारक्षित
03 कान्हरवाला अनारक्षित
04 बारूवाला अनारक्षित
05 बिचली जौली अनारक्षित
06 स्वामीराम नगर महिला
07 जौलीग्रांट अनारक्षित
08 अठूरवाला प्रथम अनारक्षित
09 अठूरवाला द्वितीय अनारक्षित
10 भानियावाला अनारक्षित
11 केशवपुरी अनुसूचित जाति
12 राजीवनगर अनुुसुचित जाति महिला
13 त्रिघराट अनारक्षित
14 खत्ता महिला
15 न्यामवाला पिछड़ी जाति
16 तेलीवाला अनारक्षित
17 कुड़कावाला पिछड़ी जाति महिला
18 प्रेमनगर महिला
19 चांदमारी महिला
20 अंबेडकरनगर महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed