फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऋषिकेश-दून मार्ग पर वाहनों की पीछे दौड़ा हाथी

ऋषिकेश-दून मार्ग पर वाहनों की पीछे दौड़ा हाथी

Sat, 28 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश-दून मार्ग पर वाहनों की पीछे दौड़ा हाथी
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर शुक्रवार शाम अचानक दो बच्चों समेत 14 हाथियों का झुंड आ धमका, जिससे मार्ग से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए। करीब ढाई घंटे तक मार्ग पर ट्रैफिक रुका रहा। इसी बीच राहगीरों की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले पटाखे और इसके बाद दो राउंड हवाई फायर झोंककर झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर सौ फुटी के समीप जंगल से अचानक हाथियों का झुंड मार्ग पर आ गया। रोड से गुजर रहे वाहन सवारों की नजर झुंड पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए।
दर्जनभर से अधिक हाथियों के सड़क पर जमा होने से मार्ग पर वाहनों की दोनों ओर से कतार लगने पर झुंड में शामिल एक हाथी वाहनों की ओर भागने लगा। राहगीरों की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथी को पटाखे जलाकर वापस दौड़ाया। बावजूद इसके हाथियों का झुंड मार्ग पर ही डटा रहा। दो राउंड हवाई फायर करने के बाद रात करीब आठ बजे झुंड मार्ग से हटकर जंगल की ओर चला गया। हाथियों के जंगल में जाने तक वाहन सवारों की सांसे अटकी रहीं। गनीमत रही कि इस दौरान हाथियों ने किसी वाहन पर हमला नहीं किया।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर विनोद रावत ने बताया कि हाथी अक्सर मार्ग को पार कर चोर पानी क्षेत्र में पानी पीने के लिए जाते हैं और यह उनका परंपरागत रास्ता है। बताया कि शुक्रवार शाम दो बच्चों समेत 14 हाथियों का झुंड मार्ग पर आया था। बताया कि उन्हें पटाख जलाने के साथ दो राउंड फायर कर वापस जंगल में खदेड़ा गया। बताया कि झुंड ने किसी भी वाहन या व्यक्ति पर हमला नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed