फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ राजमार्ग के अतिक्रमणकारियों पर चला डंडा

बदरीनाथ राजमार्ग के अतिक्रमणकारियों पर चला डंडा

Fri, 27 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ राजमार्ग के अतिक्रमणकारियों पर चला डंडा
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर डिवीजन की टीम ने बदरीनाथ नेशनल हाईवे से बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। विभागीय टीम ने प्रशासन और पुलिसकर्मियों के साथ तपोवन तिराहे से शिवानंद आश्रम गेट तक करीब 55 चिह्नित अतिक्रमणकारियों के खोखे, टीनशेड और होर्डिंग, बोर्ड आदि को जेसीबी को हटाकर जब्त कर लिया। बताया कि शुक्रवार को भी राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
बृहस्पतिवार को डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद खालिद के साथ पावकी देवी तहसील के नायब तहसीलदार वीरेंद्र दत्त भट्ट और तपोवन चौकी प्रभारी शैलेंद्र नेगी ने बदरीनाथ राजमार्ग की घेरबाड़ करने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की। उन्होंने सुबह करीब 10 बजे अभियान की शुरुआत तपोवन तिराहे से की। टीम ने शिवानंद आश्रम के मुख्य द्वार तक नेशनल हाईवे के किनारे फुटपाथ पर लगे खोखे, टीनशेड, ठेली और होर्डिंग को जेसीबी से हटाकर सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

बताया कि दो अतिक्रमणकारियों ने टीम कोे एक दिन की मोहलत देकर खुद सामान हटाने की बात लिखित में देने पर छोड़ दिया। उन्हें शुक्रवार तक हाईवे को खाली करने की मोहलत दी गई है। इस दौरान कई अतिक्रमणकारियों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिसकर्मियों के आगे उनकी एक नहीं चली। टीम सख्ती से कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त कर ट्रक में भरकर साथ ले गई। कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद खालिद ने बताया कि चारधाम यात्रा यात्रा के मद्देनजर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 अतिक्रमणकारियों का सामान किया जब्त
बृहस्पतिवार को टीम ने 55 अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया। जेई ने बताया कि शुक्रवार को शिवानंद आश्रम गेट से आगे की ओर राजमार्ग के किनारे पसरे अतिक्रमण को हटाया जाएगा। टीम में पटवारी टीकाराम रतूड़ी आदि भी शामिल थे। गौरतलब है कि डिवीजन के अधिकारियों ने बीते बुधवार से अभियान की शुरुआत की थी, जिसमें पहले दिन तपोवन के आमखाला से तपोवन तिराहे तक राजमार्ग से करीब 65 अतिक्रमण हटाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed